राजनांदगांव : निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिए स्टेंडिंग कमेटी का हुआ गठन…


राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिले में स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया है। स्टेंडिंग कमेटी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह संयोजक है।

Advertisements

कमेटी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर एवं रिटर्रिंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव एवं रिटर्रिंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा,

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ एवं रिटर्रिंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ श्री गिरीश कुमार रामटेके, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव एवं रिटर्रिंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अभिषेक गुप्ता,

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा सहित राजनैतिक दलों से श्री दयालू चंदेल, श्री रमेश पटेल, श्री भागवत साहू, श्री कुलबीर छाबड़ा, श्री भूपेश तिवारी, श्री गजेन्द्र झा शामिल है। निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थीगण प्रतीक आबंटन तिथि के बाद सभी स्टेंडिंग कमेटी में शामिल होंगे।