राजनांदगांव: निस्वार्थ सेवा से प्रभावित मूर परिवार ने जीवनदान संस्था को हॉस्पिटल बेड व सहायक उपकरण भेंट किए…

जीवनदान सेवा संस्था के निस्वार्थ भाव के कार्य को देखते हुए मूर परिवार ने संस्था मे स्वर्गीय त्रेजा मूर की स्मृति में संस्था मे हॉस्पिटल बेड, वॉकर ,कमोड चेयर दान किया
राजनांदगांव। संस्था के महेन्द्र लाल जंघेल ने बताया लगभग 9 वर्षों से रक्तदान, गौ सेवा, दुष्कर्म पिडित बेटी एवं उनके परिवार के न्याय के लिए लड़ना , रक्तदान के कार्य राजनांदगांव जिले के साथ आस पास के जिले में संस्था निस्वार्थ भाव से सेवा देते आ रही है और खुशी तब होती है जब कोई परिवार संस्था के सेवा के कार्य को समझती है संस्था के सदस्यों ने मूर परिवार को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद दिया अब संस्था के पास में व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर बेड ,पर्यावरण के क्षेत्र मे घर के छोटे प्रोग्राम के लिए स्टील थली का सेटअप, के साथ में मूर परिवार के योगदान से हॉस्पिटल बेड , वॉकर, कमोड चेयर भी लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध होंगे जिसे कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति उपयोग के लिए ले सकते हैं

Advertisements

किसी तरह की भी शुल्क नहीं लगेगी सिर्फ संस्था का एक ही कंडीशन रहेगा सही सलामत सामान लेकर जाना और सही सलामत सामान को वापस संस्था तक पहुंचाना संस्था ने पूरे शहर वासियों से इस मैसेज को और उस हर परिवार तक पहुंचने में मदद करने की अपील करता है ताकि संस्था के इन सभी सामान का उपयोग हो सके और आप सभी शहर वासियों के सहयोग से इन सब सामान का उपयोग हो सकेगा इसी क्रम में सबसे ज्यादा संस्था का कार्य कोविड के समय सबसे ज्यादा हुआ जिससे संस्था को एक नहीं पहचान मिली जिसमें संस्था ने पूरे भारत देश में निशुल्क लोगों को सैनिटाइजर टरनल बनाना सिखाया पूरे शहर एवं आसपास के गांव में निशुल्क सेनीटाइज करने का काम किया दो बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में जिला न्यायालय राजनांदगांव से फांसी की सजा तक पहुंचाने का कार्य किया संस्था आप सभी शहर वासियों का प्यार और आशीर्वाद चाहती है आप सभी संस्था के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें संस्था से संपर्क करने के लिए 7000371391 महेंद्र लाल जंघेल,9827182727 हरीश भानुशाली