
राजनांदगांव 27 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनकी पंजीयन की वैधता समाप्त हो गई है तथा पंजीयन नवकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकत हंै।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि के पश्चात अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के टोल फ्री नंबर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं।









































