राजनांदगांव : पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान सुरगी राजनांदगांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

राजनांदगांव – दिनांक 21 जून 2023 को पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान सुरगी राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया l यह कार्यक्रम महाविद्यालय के अधिष्ठाता महोदया डॉ जयालक्ष्मी गांगुली के सफल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ l

योग दिवस के इस कार्यक्रम में ग्राम सुरगी के आयुष एवं वेल्थ एंड हेल्थ सेंटर के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ डी के दिवाकर एवं योग प्रशिक्षक श्री भोजराज यादव जी साथ ही उनकी सहायिका एवं सहायक प्रशिक्षक के सफल प्रशिक्षण से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एन एस एस के प्रभारी डॉ दिवेदी प्रसाद चौधरी एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. डी. निषाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ l

अधिष्ठाता महोदया ने शुरुआती दौर में योगाभ्यास के महत्व एवम उनके फायदे के बारे में बताते हुए सभी को योग दिवस के अवसर पर बधाइयां प्रेषित कर स्वयं योग्यभास में शामिल हुईं । अंत में डॉ विनम्रता जैन, प्राध्यापक ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की ओर ले गए l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं सभी छात्र छात्राओं का योगाभ्यास में सफल प्रदर्शन रहा ।