राजनांदगांव : पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी में राष्ट्रीय किसान दिवस का किया गया आयोजन…

राजनांदगांव – दिनांक 23.12.2021 को पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी, राजनांदगांव में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया I

इस अवसर में ग्राम सुरगी, मुलेठीटोला, कौड़ीकसा, नेतामटोला, भगवानटोला के कृषक गण एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी के छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए I उक्त कार्यक्रम में कृषि के नवीनतम तकनीकी पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं कृषकों, विद्यार्थियों के लिए कृषि से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन करके पुरस्कृत कर कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में सफल कृषकों को सम्मानित किया गया I

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद साहू सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनम्रता जैन एवं वैज्ञानिक गण डॉ. विनम्रता जैन, डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. ललित रामटेके, डॉ. दिवेदी प्रसाद, डॉ. पूजा साहू, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. मनीषा साहू एवं समस्त स्टाफ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे I अंत में कार्यक्रम का समापन डॉ. आर. एन. सिंह, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय के उद्बोधन एवं पुरुस्कार वितरण के बाद संपन्न हुआ I