राजनांदगांव : पति की मौत के बाद मानसिक रूप से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या…

राजनांदगांव – एक महिला का शव सुबह भंवरमरा शिवनाथ नदी में झाड़ियां में फंसा पाया गया पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है पोस्टमार्टम के बाद 100 को परिजनों को सौंप दिया गया है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है

सुरगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंवरमरा शिवनाथ नदी में कल सुबह एक महिला का शव पाया गया। शव झाड़ियां में फंसा हुआ था ऐसा माना जा रहा है कि वृक्ष का कुछ हिस्सा पानी में बहकर आया होगा जिससे शव फस गया पुलिस ने शव को नदी के किनारे से लगभग 20 फीट के अंदर से निकलवाया ।

आसपास पहचान करने पर मृतका को पार्वती सूर्यवंशी पति स्व सूर्यकांत सूर्यवंशी 35 वर्ष निवासी ग्राम रातापायली थाना डोंगरगांव के रूप में पहचान गया । पुलिस ने बताया कि मृतका 9 सितंबर को रात लगभग 1:00 बजे घर से निकली थी उस वक्त तेज बारिश हो रही थी

पुलिस ने बताया कि मृतका के पति की 6 सितंबर को दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में हादसे में मौत हो गई थी पति की मौत के बाद मृतका मानसिक रूप से परेशान थी ऐसा समझा जा रहा है कि इसी सदमे में उसने नदी में कूद कर जान दे दी।

अपने पति की मौत के बाद खुद आत्महत्या करने वाली पत्नी ने अपनी दो छोटी बच्चियों को बेसहारा छोड़ दिया। माता-पिता की मौत के बाद दोनों नाबालिक बच्चियों की देखभाल और परवरिश का सवाल परिजनों के समक्ष उत्पन्न हुआ है।