
राजनांदगांव। पत्नी के साथ अवैध संबंध की जानकारी के बाद रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति ने कथित प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को शिकायत के बाद चंद घंटो में ही दबोच लिया।
मोहला-मानपुर अं. चौकी जिला अंतर्गत गोटाटोला में 9 मई को रात हत्या की वारदात हुई थी गंभीर रूप से घायल को इलाज हेतु हास्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गोटाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप टोप्पो के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गयी सम्पूर्ण मर्ग जांच में पाया गया कि मृतक सुदर्शन कोमरे पिता स्व मंगया राम (35) निवासी ग्राम जरंगा टोला का प्रेम संबंध गांव के ही रहने वाले गंगाराम कोमरे पिता भगत सिंह (39) निवासी जरंगा टोला की पत्नी के साथ था ।
इसे लेकर कई बार विवाद झगड़ा लडाई हुआ था। 09 मई को रात्रि करीबन 10 बजे सुदर्शन कोमरे गंगा राम के घर पर उसकी पत्नी से मिलने गया था जिसकी जानकारी आरोपी को हो गयी और वह घर जाकर दोनों को मिलते रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई, झगड़ा ज्यादा होने से आरोपी गंगाराम ने अपने पास रखे टंगिया से सुदर्शन के बाएं पैर पर प्राण घातक हमला किया जिससे उसको गंभीर चोट आई और खून बहने लगा उपचार के लिए शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा ले जाने के दौरान उसकी मृत्यु हो गई आरोपी गंगाराम के विरुद्ध पर्याप्त साक्षी पाए जाने पर धारा 103 (1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को ग्राम जरंगा टोला से पकड़कर पूछताछ की गयी। अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल दाखिल किया गया।









































