
पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम का वृक्षारोपण महा अभियान
एक पेड़ मॉ के नाम के तहत महापौर सहित पार्षदों ने जल संयंत्र गृह मोहारा में
विभिन्न प्रजाति के लगाये 80 पौधे
संस्कारधानी को हरा भरा बनाने वृक्षारोपण अभियान से जुडने महापौर ने की अपील
राजनांदगांव 20 जून। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगभग 7 हजार पौधे निगम सीमाक्षेत्र में लगाने का लक्ष्य है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए आज जल संयंत्र गृह मोहारा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने पार्षदों एवं अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ विभिन्न प्रजाति के 80 पौधे रोपित किए।
वृक्षारोपण अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण महा अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया जाता है। पूर्व के 5-6 वर्षो से लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक लगभग 50 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे शहर में विभिन्न स्थानों मे लगाए गये है, जिसमें से अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप ले लिए है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान बिना जन भागीदारी के संभव नहीं है।

अब तक के वृक्षारोपण में नागरिको एवं समाजिक संस्थाओ का पूरा सहयोग रहा है। वर्तमान में मौसम की अनियमितता को देखते हुए और शहर में हरियाली लाने इस वर्ष भी सभी के सहयोग से शहर में 7 हजार पौधे लगाए जायेगे। उन्होंने कहा कि 7 हजार पौधे तभी सुरक्षित रहेगे जब हम सब उसकी देख भाल करेंगे। उन्होने संस्कारधानी के नागरिकों एंव समाजिक संस्थाओ से पौध रोपण से जुडने एवं उसकी रक्षा करने अपील की है, ताकि संस्कारधानी को हरा भरा बनाया जा सके।
मोहारा जल संयंत्र गृह में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर श्री यादव, श्री कोमल राजपूत सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्योें श्री सावन वर्मा व श्री आलोक श्रोती, उप नेताप्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू, अपील समिति के सदस्य श्री सेवक राम उईके, पार्षद सर्वश्री कमलेश बंधे, श्रीमती श्रुति लोकेश जैन,
मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, श्री संदीप बघेल, श्री प्रमोद झंझाडे, श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, चन्द्रशेखर लश्करे, श्रीमती रीना सिन्हा, रवि सिन्हा, सतीश साहू, डुरेन्द्र साहू, शेखर यादव, चन्द्रकृत साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय के अलावा कार्यपालन अभियंता श्री यू..के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा तथा अधिकारियो व कर्मचारियों ने कदम, बादाम, नीम, गुलमोहर, पेल्ट्रापाम, स्मोथोडिया, कचनार, जामुनिया एवं बीजलोनिया प्रजाति के 80 पौधे जल संयंत्र गृह परिसर में लगाकर इसकी रक्षा का संकल्प लिए।









































