राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह द्वारा कार्यालय में ‘जनदर्शन’ लगाकर आम जनता की शिकायतों का किया गया त्वरित निराकरण…

राजनांदगांव – दिनांक 29.03.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में ‘‘जनदर्शन’’ के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा आम जनता से मुलाकत कर लोगों की शिकायतों को सुना गया।

Advertisements

उनके समक्ष प्रस्तुत आवेदनों पर त्वरित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु तत्काल क्षेत्र के थाना प्रभारियों व संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिये, जिससे प्रार्थी गण संतुष्ट होकर लौटे, पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही से लोगों में राजनांदगांव पुलिस पर विश्वास और बढ़ा है।