
-विश्व विद्यालय के नाट्य विभाग द्वारा निजात अभियान के तहत बनाया गया वीडियो रैप सॉन्ग जिसे प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखलाया गया।
-विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति पर बनाया गया गीत की प्रस्तुति दी गई।
-नशा के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए उस पर बनाया गया एक विशेष नाट्य मंचन भी किया गया ।
राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 9 जून 2022 को ’इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय’ के ऑडिटोरियम में खैरागढ़ पुलिस द्वारा ’निजात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन पश्चात विश्व विद्यालय के नाट्य विभाग द्वारा बनाया गया वीडियो तथा राजनांदगांव पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत बनाया गया वीडियो रैप सॉन्ग प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखलाया गया, साथ ही विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति पर बनाया गया गीत की प्रस्तुति दी गई एवम नशा के दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए उस पर बनाया गया।
एक विशेष नाट्य मंचन भी किया गया ,कार्यक्रम में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री श्रीमती ममता चंद्राकर, माननीय विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा वर्मा, पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगाव श्री संतोष सिंह, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पुलिस) पुलिस श्रीमती अंकिता शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जगदीश सोनकर,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, विश्व विद्यालय स्टाफ,लगभग 600 स्टूडेंट्स तथा गणमान्य नागरिकगण तथा खैरागढ पुलिस अनुविभाग के थाना स्टाफ की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निजात अभियान के तहत तीन श्रृंखला में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया, छात्र – छात्राओं को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स /सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले सामाजिक,आर्थिक,पारिवारिक रूप से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा इसे त्याग कर खुशहाल जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया।









































