
आज दिनांक 12.12.2022 को पोस्ट ऑफिस चौक से सर्विस रोड होते हुए गुरुद्वारा चौक, गुरूद्वारा चौक, से फव्वारा चौक फव्वारा चौक से मानव मंदिर चौक, मानव मंदिर से भारत माता चौक, भारत माता चौक से गंज लाईन और भारत माता चौक से कामठी लाईन में की कार्यवाही की गई।
दोपहिया एवं चारपहिया वाहन कुल 45 वाहनों से 13500/- रूपयें समन शुल्क किया गया वसूल।
राजनांदगांव – दिनांक 12.12.2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के मार्गदर्शन में डीएसपी यातायात दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा अभियान चलाकर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के मालिकों पर चलानी कार्यवाही की गई।
जिसके तहत पोस्ट ऑफिस चौक से सर्विस रोड होते हुए गुरुद्वारा चौक, गुरूद्वारा चौक, से फव्वारा चौक फव्वारा चौक से मानव मंदिर चौक, मानव मंदिर से भारत माता चौक, भारत माता चौक से गंज लाईन और भारत माता चौक से कामठी लाईन तक कुल 45 दोपहिया एवं चारपहिया वाहन मालिकों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही की गई, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यातायात नियमों का पालन करे और सुरक्षित रहें।









































