राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत डोंगरगढ़ अनुविभाग में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया समापन…

कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् ग्रामीणों से जुड़ कर बेहतर पुलिसिंग की अनोखी पहल।

कबड्डी प्रतियोगिता में डोंगरगढ़ अनुविभाग के कुल 26 टीमों ने लिया गया भाग।

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के नेतृत्वा में आज दिनांक 15.12.2022 को थाना डोंगरगढ़ में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया जिसमें डोंगरगढ़ अनुविभाग के 26 टीम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियां ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। जिसमें प्रथम स्थान डोंगरगढ़ फाईटर को 7000/-रूपये व शील्ड से पुरस्कृत किया गया, द्वितीय स्थान डोंगरगढ़ यूथ को 5000/-रूपये व शील्ड से पुरस्कृत किया गया।

तीसरा स्थान झीनझारी को 3000/-रूपये व शील्ड से पुरूस्कृत किया गया। चौथा स्थान जटकन्हार को 1100/-रूपये व शील्ड से पुरूस्कृत। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत् कबड्डी खेलने आये हुये खिलाड़ियों द्वारा पुलिस कप्तान प्रफुल ठाकुर के हाथों पुरस्कार पाकर झूम उठे। इस दौरान एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सुरेन्द्र स्वर्णकार एवं थाना स्टाफ व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।