राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शहर के गणेश पंडालों का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शहर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहकर कार्य करने और आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही गणेश पंडाल समितियों से सहयोग बनाए रखने तथा शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, शहर के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहे।