
राजनांदगांव जिले के बुनियादी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आज 77वां पुरूष नवआरक्षकदीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे देशभक्ति का जज्बा पाले प्रदेश भर की 396 नव आरक्षको ने अनुशासन कर्तब्य निष्ठा की शपथ ली। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नव आरक्षको का सम्मान पुलिस आई जी बद्री नारायण मीणा ने प्रशस्त्री पत्र और मोमेन्टो भेट कर किया।
केन्द्र सरकार से तीन बार राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित राजनांदगांव जिले के बुनियादी पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आज 77 वाँ पुरूष नवआरक्षक दीक्षाँत समारोह का
आयोजन किया गया दीक्षाँत समारोह के पूर्व नव आरक्षको ने आकर्षक मार्च फास्ट कर अतिथी को सलामी दी गई। बैंड की धून पर नव आरक्षको का मार्च पास्ट में उनकी क्षमता और अनुशासन प्रदर्शित हो रहा था। दीक्षांत परेड की सलामी पुलिसआई जी बद्रीनारायाण मीणा ने ली ततपश्चात परेड का निरीक्षण किया इस मौके पर 396 नव आरक्षको को मातृभूमि की सेवा के लिए अनुशासन और कर्तब्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि अब तक573 महिलाओ के आलावा 15 हजार से अधिक नव आरक्षक इस विद्यालय से पास आऊट होकर देश सेवा मे लगे हुए है आज 396 नव आरक्षको को कतर्ब्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई है ।
दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए पुलिस आई जी दुर्ग रेज बद्री नारायण मीणा ने इस विद्यालय मे प्रशिक्षण देने वाले गुरुओ को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि अब ये नवआरक्षक देश की सेवा कर्तब्य निष्ठा से करेगे ।
दीक्षाँत समारोह के बाद पास आऊट होने वाले प्रशिक्षार्थी ने कहा है कि उन्हे खुशी है कि वे कर्तब्य निष्ठा से देश की सेवा करेगे ।
आज राजनांदगांव के पुलिसबुनियादी प्रशिक्षण विद्यालय से 396नव आरक्षको ने अनुशासन और कर्तब्य निष्ठा की शपथ ली है और
हर मौसम और हर समय देश के दुश्मनों से निपटने के लिए सक्षम रहेगे
इस मौके पर पुलिस आधिकारी जवानो सहित नवआरक्षक के परिजन उपस्थित थे ।









































