राजनांदगांव: पुलिस विभाग की नई पहल, नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए चाय/बिस्किट की व्यवस्था…

राजनांदगांव 3 जून 2021- रात में गश्त के दौरान अक्‍सर पुलिसकर्मी सुस्त हो जाते थे जिसको ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने एक नया प्रयोग किया है। पुलिस की यह पहल चर्चा का विषय जरूर बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस जवानों को रात्रि गश्त के दौरान चाय उपलब्ध करवाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा नई पहल करते हुए दिनांक 1 जून की रात्रि से महावीर चौक पुलिस हल्प डेस्क के पास प्रतिदिन रात्रि गस्त ड्यूटी में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए चाय/बिस्किट की व्यवस्था की गई है। इस अभिनव पहल से रात्रि गस्त ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस जवानों को ताजगी एवं स्फूर्ती का अनुभव होगा जिससे वे लगन एवं महनत से अपनी ड्यूटी सम्पादित करेंगे।

एसपी के निर्देश के बाद अब नगर के पुलिसकर्मी रात्रि गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय और बिस्किट खिलाने में जुट गए हैं. क्राइम कंट्रोल के तहत पुलिस अधीक्षक के इस अनूठे प्रयोग से रात्रि में पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।

वही, पुलिस इस नई पहल के दौरान पुलिसकर्मियों के पास जाकर न सिर्फ उन्हें चाय-बिस्कुट दे रहे हैं बल्कि वो उनकी हौसला अफजाई भी कर रहे हैं. समझा जा रहा है कि इस पहल से आने वाली सर्दी के दौरान पुलिसबल के बीच यह प्रयोग काफी सफल होगा।