राजनांदगांव : पूर्व सांसद मधुसूदन ने किया ठाकुर प्यारेलाल चौक में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

डॉ0 रमन की अनुशंसा पर वार्ड नं.16 में मिली 5 लाख के शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति

राजनांदगांव शहर के ठाकुर प्यारेलाल चौक, बजरंगबली मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत, कार्यकर्ताओं व वार्डवसियो के समक्ष, पूर्व सांसद मधुसूदन ने शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ज्ञातव्य है कि वार्ड वासियों की वर्षो पुरानी मांग थी की प्यारेलाल चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास शेड निर्माण करवाया जाये, जो विगत कांग्रेस शासनकाल में पूरी नहीं हो पाई थी। इस मांग को पूर्व सांसद राजनांदगॉव मधुसूदन यादव ने डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विधायक राजनांदगॉव से समक्ष रखते हुए तत्संबंध में राशि स्वीकृति हेतु अनुरोध किया था,

जिसपर सहमति जताते हुए डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर शेड निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रू. की राशि स्वीकृत करवाई गई है। उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्व सांसद मधुसूदन ने पंडित ऋषि तिवारी (रिषु महाराज) के समक्ष अपने करकमलों से संपन्न किया। इस दौरान पूर्व सांसद मधुसूदन के साथ पार्षद टोपेन्द्र (पारस) वर्मा, नरेन्द्र (मुन्ना) यादव, हर्ष (गुड्डा) रामटेके, सतीश रेवतकर, तूफानी वर्मा, गणेश देवांगन, जीतू देवांगन, संदीप कड़ाऊ, महिला नेत्रीगण सुधा पवार, संगीता मिश्रा, दुर्गा, सहित अन्य वार्डवासीगण मौजूद रहे।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंत में वार्डवासियों ने मंदिर के पास बहुप्रतिक्षित शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु डॉ0 रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन को धन्यवाद देते हुए आभार प्रदर्शित किया। भूमिपूजन के इस आयोजन के उपरान्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन ने वार्डवासियों के साथ वार्ड में स्थित बजरंगबली एवं शिव मंदिर में पहुॅचकर पूजा-अर्चना की एवं वार्डवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना । पूर्व सांसद मधु ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी निगम चुनाव के तैयारी के परिपेक्ष्य में संगठनात्मक परिचर्चा भी की।