
आज के जन चौपाल में 7 आवेदन प्राप्त, 4 का हुआ त्वरित निराकरण
राजनंादगांव 19 जुलाई। नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश श्री डी.सिंह ने सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन करने निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में जन चौपाल आयोजित किया गया। जहॉ निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। जन चौपाल में आज 7 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 4 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने एवं उसका निराकरण करने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर आज नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 7 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व काटने संबंधी 4, प्रधानमंत्री आवाश योजना संबंधित 2 एवं निजी भूमि में बने शौचालय को तोडे जाने जॉच संबंधी 1 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने, काटने एवं समर्पण प्रमाण पत्र संबंधी 4 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
शेष आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियांे से कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करे एवं संबंधित को अवगत कराये। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









































