राजनांदगांव : प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथी 31 जुलाई…


 राजनांदगांव जिले मे प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत,खरीफ फसल के लिए बीमा कराने मे किसानो के बीच उत्साह देखा जा रहा है।जिले मे अबतक करीब डेढ लाख से अधिक  किसानो 18 करोड 39 लाख रु बीमा प्रिमीयम के रुप मे जमा कराया है । प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथी 31 जुलाई निर्धारित की गई है ।

राजनांदगांव जिले मे प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए राजनांदगांव जिले मे प्रधानमंत्री फसल बीमा की शुरुआत की गई है जिसकी अंतिम तिथी 31 जुलाई निर्धारित की गई है प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर राजनांदगांव जिले के किसानो मे गजब का रुचि दिखाई है और जिले के एक लाख 78 हजार 220किसानो ने अब तक अपनी खरीफ फसल के लिए बीमा करा चुके है ।जिसका प्रिमीयम राशि,18 करोड 39 लाख रुपये है ।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सुधीर सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर किसानो मे उत्साह रहा है और पिछले वर्ष की तुलना मे इस वर्ष किसानो ने ज्यादा बीमा कराया है उन्होने बताया कि अब तक किसानो व्दारा बीमा कम्पनीयो को प्रीमियम के रुप मे 18 करोड 39 लाख रुपये जमा कराया जा चुका है जबकि बीते साल यह रकम 17 करोड 50 लाख रही है ।इसी तरह रकबे मे भी बढोतरी हुई है

जिले के किसान मुख्य फसल धान  सोयाबीन एवं अरहर फसल का बीमा कराया हैं ।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल धान सिंचित के लिए देय प्रीमियम राशि 1100 रु और असिंचित धान के लिए  840 रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से निर्धारित की गई थी ।