राजनांदगांव : प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे रेडियो संगवारी एफएम 90.8 के स्टूडियो…

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं, प्रदेश में हो रहे विकास, राज्य की संस्कृति, छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी और सरकार की खाद्यान्न योजना पीडीएस के बेहतर हो रहे क्रियान्वयन की दी जानकारी
राजनांदगांव 16 अगस्त 2022। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उभोक्ता संरक्षण, संस्कृति व जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां राजनांदगांव स्थित कम्युनिटी रेडियो संगवारी के स्टूडियो में पहुंचकर सीधे प्रसारण से जुड़े और उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं, प्रदेश में हो रहे विकास, राज्य की संस्कृति,

Advertisements

छत्तीसगढ फिल्म सिटी और सरकार की खाद्यान्न योजना पीडीएस के बेहतर हो रहे क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। रेडियो संगवारी के कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर जिले वासियों, प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति प्रेम और भाईचारे और सद्भावना को बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।