
थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही
प्रार्थी से शराब पीने के पैसे की मांग करने वाले तीसरे फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी घटना कारित कर सकुनत से था फरार।
आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम आरोपी – 01. ईश्वर यादव उर्फ बोगो पिता झाडू राम यादव उर्फ पुरू यादव उम्र
24 साल निवासी कौरिनभांठा थाना बसंतपुर
राजनांदगांव । इस प्रकार है कि प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह कमला कॉलेज चौक में गुपचुप ठेला लगाता है कि दिनांक 13.07.25 के रात्रि 10ः00 बजे दुकान को बंद कर अपने घर जा रहा था, कि रात्रि 10ः30 बजे बंगाली चाल के पास पहुॅचा तभी अर्जुन धनकर, नेतराम यादव एवं ईश्वर यादव तीनो इसे शराब पीने के लिए पैसो की मांग किया प्रार्थी द्वारा पैसा देने से इंकार करने पर तीनो प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया है।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 307/25 धारा 296,351(2)119(1)3(5) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के विवेचना के दौरान आरोपीगणो के सकुनत में दबिश देकर आरोपी अर्जुन धनकर एवं नेतराम यादव उर्फ खतम यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है तथा प्रकरण के अन्य आरोपी ईश्वर यादव घटना कारित कर फरार था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के कुशल मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की समरर्गी से पता तलाश की जा रही थी कि मुखबीर सूचना के आधार आरोपी ईश्वर यादव उर्फ बोंगों पिता झाडू राम यादव उर्फ पुरू यादव उम्र 24 साल निवासी कौरिनभांठा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि0 सतउ राम नेताम, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, मोहसीन खान एवं कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।









































