राजनांदगांव: प्रीमियम भुगतान नहीं करने पर हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड की 7 दुकान में निगम ने जड़ा ताला…

राजनांदगांव 5 फरवरी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम राजस्व वसूली में कडाई बरतते हुये दुकानो की बकाया प्रीमियम तथा दुकान किराया पर संबंधित को नोटिस जारी कर रही है। साथ ही सम्पत्तिकर, जलकर, समेकितकर के बडे बकायादारों को भी नोटिस जारी किया जा रहा है। आज हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड की दुकानों का प्रीमियम जमा नहीं करने पर 7 दुकानों में ताला जडने की कार्यवाही की गयी।

Advertisements


वित्तीय वर्ष समाप्ति के अंतिम माह में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के लिये निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, राजस्व विभाग की प्रतिदिन मानिटरिंग कर रहे है और बकायादारो को नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दे रहे है। निर्देश के अनुक्रम में राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी के नेतृत्व में निगम का अमला बडे बकायादारो को नोटिस जारी कर बकाया करो का भुगतान नही करने की स्थिति में कार्यवाही की तैयारी कर है। आज की कार्यवाही में हाईटेक बस स्टैण्ड जेल रोड के दुकानदारों में दुकान क्रं. 1 आबंटिति श्री मनीष कुमार बाफना के द्वारा प्रीमियम राशि 5 लाख 14 हजार जमा की गयी व 6 लाख का अगामी तिथि का चेक दिया गया।

साथ ही जिन दुकानो के आबंटितियो द्वारा प्रीमियम राशि जमा नही करने पर दुकान क्रं. जी-2 आबंटिति श्री भावेश अग्रवाल बकाया प्रीमियम 11 लाख 38 हजार 7 सौ 57 रूपये, दुकान क्रं. जी-3 आबंटिति श्री प्रकाश राठौड बकाया प्रीमियम 13 लाख 39 हजार 2 सौ 6 रूपये, दुकान क्रं. जी-7 आबंटिति श्रीमती मीना राठौड बकाया प्रीमियम 13 लाख 39 हजार 2 सौ 6 रूपये, दुकान क्रं. जी-8 आबंटिति दादा ब्रदर्स बकाया प्रीमियम 13 लाख 40 हजार 2 सौ 6 रूपये, दुकान क्रं. जी-9 आबंटिति श्री भावेश अग्रवाल बकाया प्रीमियम 11 लाख 40 हजार 7 सौ 57 रूपये एवं दुकान क्रं. जी-10 आबंटिति दादा ब्रदर्स बकाया प्रीमियम 13 लाख 47 हजार 2 सौ 6 रूपये की प्रीमियम राशि जमा नही करने पर उक्त 7 दुकानो में ताला जडने की कार्यवाही की गयी।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शासन लक्ष्य के विरूद्ध सत प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना है, वसूली के लिये करदाताओं को करो का भुगतान करने अपील की जा रही है, बडे बकायादारों को नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने करदाताओं से कहा कि, अपने बकाया कर एवं किराये की राशि का भुगतान समय पर कर अधिभार एवं निगम की कार्यवाही से बचे। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक श्री हितेश ठाकुर, राजस्व उप निरीक्षक श्री रविन्द्र ठाकुर व श्री राज कुमार बंजारे एवं राजस्व अमला उपस्थित था।