राजनांदगांव: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..

अंबागढ़ चौकी। जिले अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात से लापता हुए एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंबागढ़ चौंकी ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि उमेश कुमार मंडावी पिता धरमूराम मंडावी 21 वर्ष व नाबालिग बालिका उम्र करीब 16 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पेंडलकुही थाना चिल्हाटी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उनका शव खेत के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चिल्हाटी थाना प्रभारी पुलिस मौके पर पहुंची शव पंचनामा कर शवों को देर शाम पीएम कराने अंबागढ़ चौकी रवाना किया गया। दोनों मृतक एक ही गांव थे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने फांसी लगा ली।