back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा का युवा स्वयंसेवकों ने जिला राजनांदगांव में किया स्वागत…

राजनांदगांव। जिला राजनांदगांव में जिला प्रशासन राजनांदगांव और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में संचालित युवोदय कार्यक्रम एवं रूप नहीं गुण कार्यक्रम के जिला समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुकर एवं युवोदय स्वयंसेवकों ने किया नवपदस्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा का जिले में स्वागत।

Advertisements


स्वागत के दौरान टेम्बुकर ने जिले में चल रहे अभियान युवोदय कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम को साझा किया साथ ही जिला राजनांदगांव के समाज सेवी संस्था रीड यूथ सोसायटी के समाज सेवी सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा साइबर वॉरियर्स क्लब के बारे में बताया गया जिसके माध्यम से साइबर अपराध के रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला ओर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुआ। नशा मुक्ति जन जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक किए जाने कार्यों को बताया गया।


साइबर वॉरियर्स क्लब एवं युवोदय टीम के साथ मैम ने पुनः मुलाकात करने की बात कही साथ ही जन जागरूकता अभियान में महिला समूह को अनजान व्यक्तियों के द्वारा दिए जाने वाले बैंकिंग एवं ऑनलाइन जानकारियों से नहीं जुड़ने प्रेरित करने कहा गया एवं स्माल फाइनेंस जैसे साइबर अपराध से बचने किसानों एवं ग्रामीणजनों को जागरुक करने कहा गया।

उक्त स्वागत परिचय कार्यक्रम के दौरान समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुकर स्वयंसेवक तोरण पटेल, स्वयंसेविका योगिता कुंबले एवं अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page