राजनांदगांव : प्रेस क्लब ऑफ डोंगरगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर आवासीय जमीन के मांग के प्रति जताया उनका आभार…

राजनांदगांव /डोंगरगढ़ ।प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी डोंगरगढ़ में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुचे इस दौरान नये रेस्ट हाउस में विगत कई वर्षों से पंजीकृत संस्था पंजीयन क्रमांक 4424 प्रेस क्लब ऑफ डोंगरगढ़ के अध्यक्ष उत्तम समुद्रे के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर सम्मानित करते हुए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जनप्रतिनिधियो व जिले के कलेक्टर सहित अधिकारी गण मौजूद रहे । मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आदेश के बाद प्रेस क्लब ऑफ़ डोंगरगढ़ के सदस्यों को जमीन आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है।

इसके लिए मुख्यमंत्री जी को राज्यगीत फ्रेम भेंट कर आभार जताया गया। इस कार्य मे क्षेत्र के विधायक भुनेश्वर बघेल सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जी का भी विशेष योगदान रहा है। जिसके लिये उनका भी आभार जताया गया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ डोंगरगढ़ के अध्यक्ष उत्तम समुद्रे, सचिव खूबचंद चौधरी, कोषाध्यक्ष महेश सहारे, दीपक , संरक्षक गोपाल खेमुक़ा, प्रकाश नरेडी, विलास जाम्बुलकर, सदस्यगण धीरज शर्मा, राजा शर्मा, बंटी शर्मा, सचिन जाम्बुलकर धम्मकीर्ति नंदेश्वर व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।