
राजनांदगांव प्रेस क्लब में कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को नागपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की विशाल रैली ‘है तैयार हम’ के संबंध में जानकारी दी गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार कांग्रेस जन लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि यह महत्वपूर्ण रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है यह रैली देश के राजनीति में परिवर्तन का संकेत है छत्तीसगढ़ राजनांदगांव से भी सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी इस विशाल रैली में सम्मिलित होंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी स्थापना के समय से ही जनता की आवाज बन संघर्ष करती रही है। देश की आजादी की लड़ाई तथा उसके उपरांत भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का योगदान बुलाया नहीं जा सकता।
देश में वर्तमान में विद्यमान जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी मुखर है और हम जनता की आवाज बनें रहेंगे, इस महत्वपूर्ण रैली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर देश के सभी भाग से आए पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस विचारधारा को विस्तार देने और देश में व्याप्त बीजेपी सरकार के शासन का विरोध कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा इस रैली में जिले के सभी ब्लॉक से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचेंगे।









































