
राजनांदगांव। किसी अन्य की जमीन की रजिस्ट्री फर्जी महिला को पेश कराने के बाद उसे बेच देने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
मुकुलदैहान पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक मनीष ध्रुवे ने बताया कि फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाकर पीड़िता की कृषि भूमि को अन्य व्यक्ति को बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की गयी। आरोपियों द्वारा किसी अन्य महिला को खड़ा करके पहले जमीन की रजिस्ट्री करायी गयी। पीड़िता की 6.61 हेक्टेयर कृषि जमीन को 6 लाख 70 हजार रूपये में बेच दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420. 407, 468, 120(वी), 34 भारतीय दण्ड विधान का मामला दर्ज किया।
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपीगण ग्राम लिटिया एवं सुकुलदैहान में अपने-अपने घर पर छिपे हुए हैं। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी हीरोबाई महिलांगे पति दीनदयाल महिलांगे (51) निवासी ग्राम मुकुलदैहान एवं पुरानिक मारकंडे पिता स्व. नैनदास मारकंडे (50) निवासी ग्राम लिटिया को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।









































