राजनांदगांव : फ़सल प्रबंधन के लिए किसानों को दिया गया प्रशिक्षण…

राजनांदगांव। आज कोर्टवा एग्रीसाइंस (Pioneer)सीड्स प्रा.ली. की ओर से राजनांदगाव जिले के विभिन्न ग्राम से पधारे प्रवक्ता किसान भाइयों के लिए उच्च तरीके से फ़सल प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सभी किसानो को धान के उच्च गुणवत्ता वाले शंकर धान बीज के बारे मे जानकारी दी गयी और साथ ही धान की खेती मे बीज बुआई से लेकर कटाई तक फ़सल प्रबंधन के बारे मे कम्पनी के विषय विशेषग्यो द्वारा जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया

जिसमे किसान भाइयों द्वारा बहुत ही सराहा गया और आने वाले समय मे पायनियर शंकर धान बीजो को लगाकर अपनी आमदनी को बढ़ाने का संकल्प लिया इस कार्यक्रम को कंपनी की ओर से कंपनी के जोनल एग्रोनोमिस्ट श्री सुमित रंजन जी, राजनांदगाव जिले के प्रभारी विजय कुमार लिल्हारे और क्षेत्रीय प्रभारी श्री भूपेंद्र देवांगन, विकास तिरपुढे, मानिक पटेल और चेताशु साहू के प्रयास से संपन्न हुआ…।