
राजनांदगांव फैक्ट्री में काम कर रहे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसे उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदावानी स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहे कुंदन रात्रि 50 वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ने से उसे उपचार हेतु चिकित्सालय लाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सुबह लगभग 8:30 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है बताया जाता है कि उक्त कर्मचारी विगत 10 वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा था।









































