राजनांदगांव: बजरंगपुर नवागांव हत्या कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली ओपी चिखली एवं सायबर सेल राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 07 सितंबर 2025 को ग्राम बजरंगपुर नवागांव में आपसी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं श्रीमती वैषाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आरोपी रितिक भट्ट पिता जयप्रकाश भट्ट उम्र 33 वर्ष निवासी बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 01 ओपी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इससे पूर्व मामले में 07 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्यवाही में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक विनय पम्मार प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई, सउनि इब्राहिम खान, शत्रुहन टंडन, प्रआर बसंत राव, मप्रआर वंदना पटले, आरक्षक मिर्जा असलम बेग, सुनील बैरागी, अविनाश झा, प्रख्यात जैन, प्रियांश सिंह, रामखिलावन सिन्हा, रंजित चौरसिया एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।