राजनांदगांव: बस पलटने से प्रवासी मजदूर घायल, मुबई से कोलकाता जा रही थी बस

राजनांदगांव। प्रवासी मजदूरों को लेकर मुंबई से हावड़ा जाने वाली एक बस शनिवार की रात नेशनल हाईवे रेवाडीह के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवार मजदूरों को चोटें पहुंची है। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायलों का इलाज कराया गया।

Advertisements


कोरोना संक्रमण को रोकने जारी लॉकडाउन में मजदूर मुंबई में फंस गए थे। मजदूरों ने कोलकाता आने अपने गांव से रुपए मंगवाकर लगभग एक लाख 66 हजार रुपए एकत्र किया और प्राईवेट बस किराये से लेकर मुंबई से कोलकाता जाने निकले पड़े। उक्त बस जैसे ही रात लगभग डेढ बजे शहर के नेशनल हाईवे लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवाडीह के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से मजदूर घायल हो गए थे।


0 6 मजदूर घायल

पुलिस ने बताया कि बस में 26 मजदूर सवार थे जिसमें 6 मजदूर घायल हो गए सभी को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल ले जाया गया। बस में सवार फारूक मोकोल 24 वर्ष, मुनिदा खातून 20 वर्ष, कबीर 18 वर्ष, मुकुंद कम्मुदिन 20 वर्ष, चंदन 37 वर्ष, दीपांकर 35 वर्ष, 6 लोगों को चोंटे आई थी। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें शहर के रैन बसेरा में रखा गया था। बाद में उन्हें भी गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।