back to top

राजनांदगांव : भीषण गर्मी में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से जनता बेहाल सौपा ज्ञापन…

*भीषण गर्मी में विद्युत कटौती जनता बेहाल सौपा ज्ञापन **

Advertisements

राजनांदगांव।जिले के ग्राम सोमनी और उसके आसपास के गांव बिजली संकट से बुरी तरह जूझ रहे हैं। क्षेत्र के करीब 26 से 28 गांवों में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है।

सोमनी के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर मंगलवार को बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान कनिष्ठ अभियंता धर्मसिंह खोबरागड़े ने बताया कि, “कुछ तकनीकी समस्याओं और ओवरलोडिंग के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसे सुधारने का कार्य जारी है।”

ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग समस्याओं को ‘प्राकृतिक आपदा’ का नाम देकर पल्ला झाड़ रहा है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन देने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, जनपद सदस्य मोहनीष धनकर, पूर्व जनपद सदस्य टेकूराम साहू (टिंकू), सरपंच बैगाटोला कमल साहू, सरपंच ककरेल अभिषेक पाटीला ,

सरपंच प्रतिनिधि सांकरा ललित साहू ,लेखू टंडन, हेमचंद यदु ,मोरध्वज साव, शेषनारायण साहू, कुलेश्वर साहू (छोटू भाई), भूपेंद्र पटेल, सचिन यादव, नितेश अग्रवाल, शिव पाल , लीलेश साहू ,ताम्रध्वज साहू, नरेंद्र खुंटे, खिलावन वैष्णव, मिथिलेश यदु, सोनू सेन, कामसेन , एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page