राजनांदगांव : बाइक पर चढ़ीं ट्रक , बाइक चालक की मौके पर मौत…

राजनांदगांव, । सड़कों पर बढ़ रहे हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक हादसे में लापरवाह ट्रक चालक ने बाइक पर ट्रक चढ़ा दी दुर्घटना में बाइक चालक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने भादवि की धारा 304(ए) दर्ज कर विवेचना में लिया है। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। राम नायक ने अंबागढ़ चौकी पुलिस को बताया कि यह ग्राम नीचेकोहड़ा में रहता है।

फोन से सूचना मिली कि उसका भाई धनीराम नायक जो नीचेकोहड़ा से बाइक क्रमांक सीजी 08 एच 7066 से अपने घर मरदेल मोहला जा रहा था।, तुमडीकसा से पटेली के मध्य कुन्तीमार रोड मोड़ पर ट्रक क्रमांक सीजी 08 एडी 2481 के अज्ञात चालक द्वारा अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाकर सामने से बाइक को ठोकर मार दिया। इस घटना में धनीराम के सिर, चेहरा, सीना, बाये पैर तथा शरीर के अन्य अन्दरूनी हिस्सों में गंभीर चोंट लगी और उसकी मौत हो गई।