राजनांदगांव संस्कारधानी में जैसा कि विदित है महापर्व चैत्र नवरात्रि नवे दिन श्री राम नवमी के साथ समाप्त होती है । प्रति नवरात्र अनुसार विगत ५ वर्षों से अनवरत रूप से जारी माँ बम्लेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल बागेश्वर धाम का पदयात्री सेवा के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक,सामाजिक,अन्य सेवा कार्यों का विराम,समापन हुआ
उक्त जानकारी देते हुए सेवा संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता, सचिव महेश शर्मा, विजय गुप्ता, योगेश साहू,सौरभ गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस वर्ष नवरात्र के दोनों पर्व को नारी शक्ति को समर्पित किया गया था । जिसका कुशल संचालक महिला सेवा आयोजन अध्यक्ष श्रीमति मधु खंडेलवाल, सचिव श्रीमति प्रज्ञा गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया । सेवा पंडाल के पूर्व बागेश्वर धाम,सेवा महिला समूह द्वारा महिला दिवस का शानदार आयोजन भी किया गया ।
चैत्र नवरात्र में पदयात्रियों की २४ घंटे सेवा के साथ-साथ माता की आराधना की धार्मिक आयोजन मंगल पाठ, जस, प्रतिदिन महाआरती नवरात्र में माता के स्थापित दरबार मे हुई । इसके साथ साथ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,कपड़ेे के थैले का वितरण, पर्यावरण संरक्षरण संदेश सहित अनेकानेक सामाजिक सेवा कार्य भी बागेश्वर धाम स्थित उत्सव भवन सेवा पंडाल में किए गए ।
नवरात्र नवमी,रामनवमी के पुण्य दिन पर सर्वप्रथम कन्याभोज में देवीस्वरूप कन्याओं को भोज के पश्चात उपहार दिए गए । तत्पश्चात ब्रम्हकुमारी राजयोगिनी सुश्री पुष्पा दीदी का नवरात्र व रामनवमी तथा हिन्दु सनातन सेवा संस्कार, धर्म के विषय पर ओजश्वी प्रभावी प्रवचन दिया गया । इस अवसर पर पूर्व पार्षद गायिका प्रज्ञा गुप्ता द्वारा माता के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए । श्रीमती पूर्णिमा साहू द्वारा प्रेरणास्प्रद कविता प्रस्तुत की गई ।
इस समापन आयोजन में संरक्षक श्रीमति शारदा तिवारी व अशोक लोहिया द्वारा प्रभावी उद्बोधन दिया गया ।समापन आयोजन में श्रीमति लक्ष्मी गुप्ता, मोना गोसाई, दुर्गा गुप्ता अल्का शर्मा, ज्योति गुप्ता,साधना खंडेलवाल, प्रतिभा खंडेलवाल, लक्ष्मी शर्मा, मौसमी शर्मा, सुभांगी गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, पायल अग्रवाल, यशोदा गुप्ता, मधु अग्रवाल, पुष्पा यादव, ममता शर्मा , दिव्या नगदीया, राधा ठक्कर, रंजना शर्मा, अनिता फ्रांसीस, पंपा सिंह तथा पुरूष सेवक रामावतार जोशी, राजेश शर्मा, पूर्व सैनिक,गणेश गुप्ता, शरद गुप्ता,संजय अग्रवाल, विकास गुप्ता, दिनेश अग्रवाल,प्रांजल गुप्ता, युग खंडेलवालआदि अनेक सेवा पदाधिकारी, सदस्य सेवकगण गण उपस्थित थे । आयोजन समिति द्वारा उक्त धार्मिक,सामाजिक, सेवा आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु समस्त संस्थाओं , प्रशासन,पुलिस, ट्रैफिक, नगर निगम,व्यक्तिगत सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया ।
उक्त जानकारी बागेश्वर धाम मंदिर सेवक अजय गुप्ता द्वारा दी गई ।