
राजनांदगांव – डोमन सिंह कलेक्टर राजनांदगांव के निर्देशन एवं डॉ एके बसोड सीएमएचओ के मार्गदर्शन में यूविन पोर्टल का पायलट लांच कार्यक्रम जिला राजनांदगांव में संपादित हुआ l सर्वप्रथम बेबी आशिका को पोर्टल में रजिस्टर्ड कर वैक्सीनेशन दिया गया l

आने वाले समय में संपूर्ण जिला राजनांदगांव में इसे लागू किया जाएगा जिससे बच्चों के वैक्सीनेशन एवं गर्भवती माताओं की वैक्सीनेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग एवं सत्र स्थलों में ड्यूलिस्ट की प्राप्ति आसानी से हो सकेगी l समस्त वैक्सीनेशन ऑनलाइन होगा जिससे सर्टिफिकेट एवं बच्चों की वैक्सीनेशन वाइज लंबित संख्या भी निकाली जा सकेगीl l
लांचिंग के अवसर पर डीपीएम डॉ भूमिका वर्मा ,यूएनडीपी के विशेषज्ञ डॉक्टर तनुप्रिया ,वीसीसीएम श्री हितेश शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम श्री रवि वीसीसीएम , अकरम आदि अधिकारी कर्मचारी रूप से उपस्थित थे l









































