राजनांदगांव : बेेहतर कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में राजनांदगांव को मिला देश भर में तीसरा स्थान…

राजनांदगांव 17 नवम्बर। नगर पालिक निगम राजनांदगांव कचरा प्रबंधन में हर बार की तरह एक बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए राजनांदगांव को सी.आई.आई. 3आर अवार्ड 2021 से नवाजा गया है और पूरे देश में राजनांदगांव नगर निगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। तीसरा स्थान प्राप्त होने पर गत 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे इंटरनेशनल वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से यह अवार्ड राजनांदगांव नगर पालिक निगम को दिया गया। विदित हो कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए छ.ग. सहित पूरे भारत के नगर निगमों, नगर पालिकायो नगर पंचायतो ने प्रविष्टि की थी। जिसमें नगर निगम राजनांदगांव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

वीडियो कांफ्रेसिंग में भारत सरकार की ओर से प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार प्रोफेसर के. विजय राघवन, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव श्री नरेश पॉल गंगवार, भारत में पोलैण्ड गणराज्य के राजदूत एडम बुराकोव्स्की व भारत के परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के सचिव डा. अनिल काकोडकर के द्वारा यह अवार्ड दिया गया।

अवार्ड के लिये वीडियोें कांफ्रेसिंग के माध्यम से नगर निगम राजनांदगांव से महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित निगम के अधिकारी जूडे थे। तीसरा स्थान प्राप्त होने पर महापौर श्रीमती देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी सहित अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने निगम के स्वच्छता दीदीयों व सफाई मित्रों सहित अधिकारियोें व कर्मचारियों को बधाई दिये है।

किस क्षेत्र में मिला – राजनांदगांव को यह पुरस्कार शहर मे उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला। उल्लेखनिय है कि नगर निगम राजनांदगांव 3 आर (रिड्यूज, रिसाइकल व रियूज) के सिद्धांत के तहत सालिड वेस्ट मैनेजमेंट में बेहतर कार्य कर रहा है घरों से ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है। गीले कचरे व गोबर का उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट व सोनहा खाद निर्माण का कार्य किया जाता है व सूखा कचरा को मणि कंचन केन्द्र में अलग-अलग एकत्रित किया जाता है जिसमें गत्ता, पुटटा, पेपर, बाटल, प्लास्टिक इत्यादि होता है, इसे बेचकर मणि कंचन केन्द्र में कार्य करने वाली स्वच्छता दीदीया अन्य आय अर्जित कर आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है।

क्या है सीआईआई – सीआईआई यानी कॉन्फेडरेषन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संघटन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

महापौर ने दी बधाई- बेहतर कचरा प्रबंधन के लिये तीसरा स्थान प्राप्त होने पर महापौर श्रीमती देशमुख ने स्वच्छता दीदी व सफाई मित्रों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप लोगों के मेहनत एवं कार्य के प्रति समपर्ण की भावना के कारण यह अवार्ड राजनांदगांव नगर निगम को प्राप्त हुआ है। उन्होेनंे नागरिकों को भी धन्यवाद देते हुये कहा कि आप लोगों ने भी सफाई कर्मी व स्वच्छता दीदीयों को सहयोग दिया है, उसी का परिणाम है कि हमे उच्च स्थान प्राप्त हुआ।

आयुक्त ने दी बधाई- निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने भी सफाई मित्रों व स्वच्छता दीदीयों सहित सफाई से जूडे अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा कि आप लोगों ने एक जूट होकर परिवार की तरह समर्पित भाव से कार्य किया जिसकी परीणति नगर निगम राजनांदगांव उच्च स्थान प्राप्त कर तीसरा स्थान मिला। उन्हांेने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आप लोगों ने अधिक मेहनत कर कार्य किया इसी प्रकार, इस वर्ष भी मेहनत व लगन से कार्य करे जिससे आगामी वर्ष में हमे प्रथम स्थान प्राप्त हो।