
राजनांदगांव – विश्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ राजनादगांव की महिलाओं ने आस्था स्कूल के बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस ।।भारत में हर साल 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है इसी कड़ी में राजनांदगांव की ब्राह्मण महासभा की महिलाओं द्वारा आस्था स्कूल में जाकर बच्चो से मिलकर बालदिवस मनाया एवं बधाई दिया। महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बच्चो को मिठाई खिलाई और उनके उज्जव भविष्य की कामना की।
इसी कड़ी में बालवाड़ी केंद्र जाकर छोटे छोटे बच्चो को बाल भोजन भी कराया गया ।।सभी बच्चो ने बहोत ही खुशी के साथ बाल भोजन का आनंद लिया ।।ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा सहायता के रूप में संस्थान को तेल का एक टीपा भी प्रदान किया गया ।।इस कार्य में समाज की अध्यक्ष मौसमी शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।।









































