राजनांदगांव ब्लैकआउट : राजनांदगांव में दो दिन तक नही रहेगी बिजली, जानिए दिन और कारण…..

राजनांदगांव, 02 नवम्बर 2022 – दिनांक 03 एवं 04 नवम्बर को 132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र पार्रीनाला राजनांदगांव में प्रस्तावित पूर्ण षटडाउन को सीनियर मैनेजर रेलवे ट्रेक्षन द्वारा अनुमति निरस्त किये जाने के कारण अब उक्त षटडाउन दिनांक 05 व 06 नवम्बर को किया जायेगा।

Advertisements

उक्त षटडाउन में 132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र राजनांदगांव से 132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र डोंगरगांव तक निर्मित सेकण्ड सर्किट को 132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र राजनांदगांव से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। उक्त कार्य से डोंगरगांव, चैकी एवं मोहला क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी। 05 एवं 06 नवम्बर को प्रस्तावित षटडाउन में राजनांदगांव के रेवाडीह, आर0के0 नगर, कृशि उपज मंडी, कैलाष नगर एवं लालबाग उपकेन्द्र की विद्युत व्यवस्था जंगलपुर स्थित 132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र से की जायेगी।

इसी प्रकार षहर के चिखली एवं बजरंगपुर नवागांव उपकेन्द्र की विद्युत व्यवस्था ठेलकाडीह स्थित 220/132/33 के0व्ही0 उच्चदाब उपकेन्द्र से की जायेगी। उक्त उपकेन्द्रों से निकलने वाली समस्त 11 के0व्ही0 फीडरों से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई चालू रहेगी। किन्तु राजनांदगांव षहर के मोहारा, कंचनबाग, नेहरू नगर सहित, सिंघोला, अर्जुनी, सुरगी, सोनेसरार, डोंगरगांव, सेवतापारा, बिजेभाठा, खुज्जी एवं उमरवाही स्थित उपकेन्द्रों से संबंधित क्षेत्रोें की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।