
राजनांदगांव – खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के जनप्रिय प्रत्याशी कोमल जंघेल जनसंपर्क में जुट गए हैं वे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव गांव जाकर सघन जनसंपर्क करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा के विचारधाराओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं वही कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जीराटोला, बगदूर, जंगलपुर, अचानकपुर, चुचरुंगपुर, ठाकुरटोलापुराना, नया ठाकुरटोला, सिंगारपुर, बेलगांव, पैलीमेटा, परसाटोला, लमरा, मानपुरपहाड़ी, मोहगांव, दरवानटोला, डुमरिया, बेंगरी, मगरकुण्ड, खैरानवापारा गांवों में सघन जनसंपर्क किया।









































