
➡️गौरव दिवस पर जगह-जगह हुआ हुआ आयोजन – सुरेश सिन्हा।
राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनने पर जनता गौरवान्वित महसूस किया और कार्यकाल सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिक इससे गौरव के रूप में मान रहे हैं इसी कारण 17 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों सोसाइटी एवं गौठान पर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया ।
जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने अपने डोगरगढ़ ग्रामीण की सभी 11 सोसाइटी के लिए प्रभारी चयन कर सोसाइटी में पदाधिकारियों को भेजा गया और स्वयं ढारा गौठान ,सलोनी गौठान एवं ढारा धान खरीदी केंद्र पर जाकर सरकार के 4 वर्षों की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा माननीय भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद किसानों को लूटने वाला काम बंद हुआ है।
पहेले बैंकों से लोन लेने के लिए एजेंट पकड़ना पड़ता था खेतों के सागौन लकड़ी का कटाने के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ता था जिससे पूरी राशि किसानों को नहीं मिल पाता था एवं छत्तीसगढ़ सरकार ने अनेक जनहितकारी योजनाएं लाई है जैसे भूमिहीन मजदूरों को राशि देने का काम, राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को सिधे लाभ पहुंचाया जा रहा है महिला समूह के उत्थान के लिए काम राजीव गांधी युवा मितान को भी साल में एक लाख देने का कार्य नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम जैसे अनेक योजनाएं संचालित हो रही है ।
जिसमें उपस्थित थे जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, डोंगरगढ़ जनपद वन सभापति दिनेश ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोकुल वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सामससाय टांडेकर, महामंत्री राजू राजपूत, सरपंच संजय उईके, राजेंद्र जंघेल, लेखराम वर्मा,ढारा समिति प्रबंधक मारुति कोचे, डिप्टी रेंजर दीपक बोस, ढारा सोसाइटी अध्यक्ष प्रेमलाल वर्मा ,गोविंद वर्मा, गोतम वर्मा ,कमलेश( पिंटू) वर्मा, हरेश्वर वर्मा ,प्रभात वर्मा, नंदू वर्मा, रामकुमार वर्मा ,हेम वर्मा, दिलीप महोबिया, पंच हेमबाई साहू, किरण टांडेकर,आनंदी वर्मा, किसान धनुष सोरी, दीपेन टांडेकर, सुखचैन पटेल, विष्णु राम वर्मा, तुलसीराम कंवर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।









































