
राजनांदगांव – रोजी मजदूरी के लिए जा रहे हैं मजदूरों से भरे वाहन की पलटी खा जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन में 15-16 मजदूर सवार थे घायल मजदूरों को छुई खदान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चार गंभीर मजदूरों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। पुलिस ने भादवि की धारा 279 337 एवं 304 (ए) का जुर्माना पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
छुईखदान थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अलग सुबह लगभग 7:30 बजे छुईखदान खैरागढ़ मार्ग में ग्राम भूलाटोला में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी खा गई वाहन क्रमांक सीजी 24 /एफ 5049 में लगभग 15 मजदूर सवार थे वे सभी मंडला से दल्ली राजहरा जा रहे थे इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया पुलिस सूत्रों के अनुसार झंगलू राम पोर्ते 45 वर्ष एवं मानसिंग मंडावी 55 वर्ष निवासी ग्राम चारगांव की मौत हो गई लगभग 10 मजदूरों को सामान्य चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है गंभीर रूप से घायल चार मजदूरों को इलाज हेतु पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।









































