राजनांदगांव : मरम्मत कार्य के लिए 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…


राजनांदगांव 15 सितम्बर 2023। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने लोक शिक्षण मद अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के हायर सेकेण्डरी कन्या डोंगरगढ़ में शौचालय मरम्मत के लिए 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ कार्य एजेंसी है। मरम्मत कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण करने कहा गया हैं।