राजनांदगांव: महापौर के मार्गदर्शन पर गरीब जरूरतमंद परिवारों की सेवा में जुटी मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव सेवा दल…

राजनांदगांव 2 जून 2021- महापौर हेमा सुदेश देशमुख के मार्गदर्शन एवं चिखली थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर की उपस्थिति में मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव सेवा दल छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सद्गुरू देव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से कोरोना काल के कारण प्रभावित असहाय हुए गरीब जरूरतमंद परिवारो को सुखा खाद्य सामाग्री चाँवल, आलू, प्याज, सोयाबीन बड़ी, नमक इत्यादि लगभग 100 कीट चिखली राजनांदगांव के रमन बाजार के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारो को बाँटी गयी।

Advertisements

इस दौरान महापौर हेमा सुदेश देशमुख ,आश्रम प्रभारी महात्मा भुवनेश्वरी बाई एवं महात्मा शैला बाई प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

महात्मा भुवनेश्वरी बाई ने बताया कि समिति आध्यात्मिक ज्ञान के साथ सामाजिक दायित्व मिशन, एजुकेशन मिशन, मैडिसिन, वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, शीतल जल प्याऊ करती आ रही है। महापौर हेमा देशमुख ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए गरीबों को कीट वितरित किए।

वितरण के दौरान चिखली थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर , रोहित नायक, शुभम पटेल, लच्छू देशमुख, मानू देशमुख, पवन निर्मलकर, ओमप्रकाश एवम संदीप सहित कार्यकर्ताओ की सक्रिय सहभागिता रही।