राजनांदगांव 31 दिसम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा आज वार्ड नं. 27 यादव पारा में अधोसंरचना मद अंतर्गत 05 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं वार्ड नं. 28 कसाई पारा में अधोसंरचना मद अंतर्गत 7.00 लाख रूपये की लागत से रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड के पार्षद श्री गणेश पवार, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह,विनय झा, वार्ड नं 28 के पार्षद श्री राजेश जैन रानू पार्षद श्री अमीन हुड्डा,श्री शरद पटेल, ऋषि शास्त्री,नामांकित पार्षद श्री प्रभात गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
अलग अलग वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड नं. 27 के दिलीप यादव, अंकुश राठोर, संजय चौरसिया, वार्ड नं. 28 के अभिषेक सेन, दीपक सिन्हा, रेहान कुरेसी, महेश साकुरे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
तत्पश्चात अतिथियों द्वारा साीमेंट कांक्रिट रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत राशि से शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में दोनो वार्ड में रोड निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराये जायेगें। इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, उप अभियंता श्री अनुप पांडे सहित दोनो वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।











































