राजनांदगांव: महापौर ने किया सफाई मित्र, स्वच्छता दीदीयों, ओमेन फार ट्री की महिलाओ का किया सम्मान…

निगम मंेे गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई

Advertisements

महापौर ने किया सफाई मित्र, स्वच्छता दीदीयों, ओमेन फार ट्री की महिलाओ, एन.एस.एस. के विद्यार्थी एवं संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारियो का सम्मान

राजनांदगांव 2 अक्टूबर। नगर निगम मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पाजली अर्पित की गयी। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू, पार्षद श्री प्रमोद झंझाडे, श्रीमती झामित नादान सेन एवं श्री रवि सिन्हा, कार्यपालन अभियंता व प्रभारी आयुक्त श्री दीपक खाण्डे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवल किया गया। इसके अलावा निगम पदाधिकारियो ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजली अर्पित की।


इस अवसर पर रजत जयंती वर्ष अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में सफाई संबंधित कार्य करने वाले उद्यमी सफाई मित्र व स्वच्छता दीदीयों, एवं स्वच्छता में सहयोग करने वाले एन.एस.एस. के विद्यार्थी तथा संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारियो का प्रशस्ति पत्र देकर सम्माान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण करने वाली ओमेन फार ट्री की महिलाओ को साडी वितरण किया गया।


महापौर श्री यादव ने अपने संबोधन में विजयादशमी एवं गांधी शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए उनके द्वारा देश के लिये किये गये कार्यो को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग मंे चल कर देश को आजादी दिलाई। वही शास्त्री जी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में जय जवान जय किसान का नारा देकर किसानो, जवानो एवं देश हित में कार्य कर देश को उन्नति के शिखर पर ले गये।


महापौर श्री यादव ने कहा कि आज स्वच्छा ही सेवा अभियान के अंतिम दिन स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्र व स्वच्छता दीदीयो के अलावा विद्यार्थियों एवं समाजसेवी संस्था का सम्मान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारे स्वच्छता कर्मी जी जान लगाकर सफाई कार्य संपादित करते है, इन्ही के मेहनत से एवं शहर वासियो के सहयोग से इस बार हम स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 14वॉ स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार मेहनत एवं सबके सहयोग से हम आगामी सर्वेक्षण में टॉप 10 में स्थान प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाडा का प्रमुख उद्देश्य नागरिको केा स्वच्छता से जोडना है। इस बार के सेवा पखवाडा में विद्यार्थियों एवं समाज सेवी सस्थाओ ने बढ चढ कर सहयोग किया, इसी प्रकार सहयोग से हमारा शहर स्वच्छ एवं साफ होगा। उन्होंने कहा कि आज ओमेन फार ट्री की महिलाओ को साड़ी वितरण भी किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी महिलाए वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा भी कर रहे है, यदि सभी नागरिक अपने घर के आस पास पोधे लगाकर उसकी रक्षा करे तो हमारा शहर हरा भरा हो जायेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री वर्मा एवं निगम पदाधिकारियो ने भी गांधी, शास्त्री जयंती की बधाई देकर उनके बताये मार्गो पर चलने अपील कर आज के शुभ अवसर पर सम्मानित होने वाले स्वच्छता कर्मी, विद्यार्थी एंव सामाजिक संस्था को बधाई देकर इसी प्रकार स्वच्छता में हर समय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर संत निरंकारी मण्डल के पदाधिकारी, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 1 व 2 के विद्यार्थी, ओमेन फार ट्री की महिलाए तथा स्वच्छता दीदी व सफाई मित्र के अलावा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।