राजनांदगांव : महापौर ने ली विभागीय प्रमुखो की बैठक…

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये जनता से जुडे़ कार्य एवं निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 6 अक्टूूबर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आज अपने विभागीय प्रमुखो की बैठक लेकर राशन कार्ड, समाजिक सुरक्षा पेशन, आवास योजना जैसे जनता से जुड़े कार्य शीघ्र संपादित करने एवं निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने बैठक में विभागीय प्रमुखों से कहा कि कुछ ही दिनों में विधान सभा चुनाव क ेलिये आचार सहिता लग जायेगी, जिसे ध्यान मंे रखते हुये कार्य संपादित करे, उन्होनंे राशन कार्ड प्रभारी से कहा राशन कार्ड बनाने, नाम जोडने हटाने संबंधी प्रकरणों शीघ्र निराकरण करे, इसके अलावा राशन कार्ड के लिये दिये जा रहे आवेदन लेकर राशन कार्ड बनाने विधिवत प्रक्रिया करे।

इसी प्रकार आवास के प्रकरणों के अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रकरणों को भी शीघ्रता से पूर्ण करे, ताकि हितग्राहियो को लाभ मिल सके।
महापौर श्रीमती देशमुख ने तकनीकि अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यो की कार्यादेश जारी हो चुका है उन कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराये इसके लिये संबंधित ठेकेदारों को मटेरियल डालकर कार्य प्रारंभ करने निर्देेशित करे।

जो कार्य चल रहे है उसमें गति लाकर शीघ्रता से पूर्ण करे। जिन ठेकेदारों के द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें नोटिस देवे। उन्होंने कहा कि डामरीकरण के शेष कार्य एवं पेचवर्क चालू करावे, जहॉ डब्लू एमएम हो चुका है, वहॉ तुरंत डामरीकरण करावे। सभी सहायक अभियंता एवं उप अभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में कार्यो की प्रतिदिन मानिटरिंग करे, समय सीमा में कार्य पूर्ण करावे, निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकि अधिकारी अपने अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वाहन करे, निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे, निर्धारित समय में सभी कार्य पूर्ण करावे।


महापौर श्रीमती देशमुख ने विद्युत प्रभारी को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंनें कहा कि कुछ दिनों पश्चात नवरात्रि त्योहार प्रारंभ होने वाला है, जिसे ध्यान में रखते हुये शहर की सभी लाईटे सुधार करे, जहॉ लाईट खराब की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहा प्राथमिकता से सुधार कार्य करे। उन्होंने स्वास्थ्य प्रभारी से कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाये, नवरात्रि त्योहार में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे मंदिरों, धार्मिक स्थलो के आस पास साफ सफाई कर दवा का छिडकाव कर चुना लाईन डाले।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने राजस्व अधिकारी से वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली पर शासन लक्ष्य के अनुरूप माहवार राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि नव निर्मित मकानों, नये नल कनेक्शन के आधार पर डिमाण्ड तैयार कर सम्पत्तिकर जलकर वसूले तथा दुकान किराया की नियमित वसूली करे, लम्बे समय से बकाया दुकान किराया पर दुकानदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने वेतन की जानकारी लेकर वसूली के आधार पर वेतन देने के निर्देश सहायक लेखा अधिकारी को दिये।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करे, पार्षदों एवं नागरिकों द्वारा बताये गये कार्य एवं समस्या का त्वरित निराकरण करे। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, भागचंद साहू, विनय झा, गणेश पवार तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री संचिन टुरहाटे सहित विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।