
*रानी सागर बुढ़ासागर सौदर्यीकरण जॉच समिति के जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट पर अनुशंसा सहित सामान्य सभा को अग्रेषित, सदन में *होगा निर्णय*
राजनंादगांव 20 जुलाई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आज निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना के पात्र आवेदनों की स्वीकृति, वार्डो में विकास कार्यो की अनुशंसा सहित पुराना बस स्टैण्ड में व्यवसायिक परिसर निर्माण, जाति निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य पिछडा वर्ग के सर्वेक्षण के अलावा रानीसागर बुढ़ासागर सौदर्यीकरण जॉच समिति के जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट पर अनुशंसा कर सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया।
इसके अलावा पैनी पसारी योजनांतर्गत चबुतरा आबंटन, यातायात नगर के भूखण्डों एवं मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर के दुकानों का शासन द्वारा निर्धारित दर पर दुकानों का प्रिमियम एवं किराया निर्धारण के साथ साथ अन्य विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति, लोकसेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेशन के पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन के अलावा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने प्राप्त आवेदनों में पात्र आवेदनों तथा अन्य पिछडा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वेक्षण तथा डाटा संग्रहण की अनुशंसा सहित सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया।
बैठक में रानीसागर बुढ़ासागर सौदर्यीकरण की जॉच करने सामान्य सभा में लिये गये निर्णय अनुसार जॉच समिति के जनप्रतिनिधियों की रिपोर्ट की अनुशंसा कर अंतिम निर्णय के लिये सामान्य सभा की ओर अग्रेषित किया गया। उन्होने बताया कि सिंधी कालोनी प्राथमिक शाला का नाम मांग अनुसार वीर शहीद हेमू कल्याणी प्राथमिक शाला किये जाने की अनुशंसा की गयी। नवीन राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत पौनी पसारी योजना के तहत निर्मित चबुतरा का विधिवत आबंटन की स्वीकृति प्रदान की गयी तथा यातायात नगर के भूखण्डों का एवं मोतीपुर खेल मैदान व्यवसायिक परिसर की दुकानों का प्रीमियम एवं किराया निर्धारण शासन के संशोधित दर अनुसार किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी।
नगरीय निकाय के दुकानों के आबंटन पर आबंटन पर वार्षिक किराया एवं नामांतरण शुल्क शासन स्वीकृत दर पर निर्धारण करने की स्वीकृति दी गयी। इसके अलावा नजूल भूमि आबंटन तथा निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, विनय झा, भागचंद साहू,श्रीमती दुलारी बाई साहू, राजा तिवारी,श्री राजेश गुप्ता चंपू, श्रीमती बैना बाई टुरहाटे आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना ंिसह यादव, सहायक अभियंता श्री संजय ठाकुर व श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी,समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर,प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।









































