राजनांदगांव : महापौर पहुॅचे मोहारा, विर्सजन कुण्ड का किया निरीक्षण…

अनंत चतुर्दशी के पूर्व साफ सफाई कर कुण्ड में पानी भरने, आस पास विद्युत व्यवस्था करने के अलावा शहर में भी साफ सफाई, लाईट व्यवस्था दुरूस्त कर पेचवर्क के दिये निर्देश

राजनांदगांव 1 सितम्बर। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज प्रातः वार्ड निरीक्षण के दौरान मोहारा स्थित विर्सजन कुण्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अनंत चतुर्दशी के पूर्व शहर की विद्युत व्यवस्था दुरूस्तीकरण के अलावा साफ सफाई कर सडको में पेचवर्क करने के निर्देश दिए।
विसर्जन कुण्ड निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने कहा कि कुण्ड के आस पास साफ सफाई एवं रंग रोगन कर कुण्ड में साफ पानी भरा जाए एवं आवश्यक विद्युतिकरण कर अन्य व्यवस्था दुरूस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर के सडकों एवं विसर्जन झाकी आने वाले रूट में जहॉ गड्ढे है वहा पेचवर्क किया जाए। इसी प्रकार शहर में साफ सफाई कर जहॉ जहॉ लाईट की समस्या है वहा सुधार कर दुरूस्त किया जाए। उन्हांेने कहा कि बारिश को देखते हुए नाली नालो की सफाई कर पानी भरान क्षेत्रों में कच्ची नाली खोद निकासी की व्यवस्था करे। निरीक्षण के दौरान प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सहित निगम का अमला उपस्थित था।