राजनांदगांव : महापौर प्रातः शहर में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा…

नागरिकों से रूबरू हो सफाई के संबंध में की चर्चा

राजनांदगांव 13 दिसम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख आज प्रातः शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों व गलियों में पैदल भ्रमण कर सफाई के संबंध में नागरिकोें से चर्चा की तथा प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को सफाई में और सुधार लाकर निर्धारित समय तक सफाई कराने कचरा उठाने के निर्देश दिये।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख आज प्रातः स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार के साथ शहर के मध्य क्षेत्रों दिग्विजय कालेज के पास, सोनार पारा, गांधी चौक, दुर्गा चौक, बालबोविन्द चौक, बसंतपुर थाना, सदर लाईन, ओसवाल लाईन, आजाद चौक, मानव मदिर चौक तक पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ली और लोगों से सफाई के संबंध में रूबरू हो सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा से गलियो व सडकों की नियमित सफाई कर कचरा उठवाने निर्देशित किये उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वार्डो में निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करे, अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करे।


महापौर श्रीमती देशमुख भ्रमण के दौरान सभी क्षेत्रों के रूबरू हो सफाई के संबंध में जानकारी लिये। चर्चा के दौरान सफाई संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश श्री राजेश मिश्रा को दिये। बालगोविन्द चौक में नाली जाम की शिकायत पर तुरन्त नाली सफाई कराये, रानी सागर विसर्जन कुण्ड से निकला कचरा जे.सी.बी. से उठवाया गया, इसी प्रकार नाली नाला से निकले कचरा तुरन्त उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने किला पारा में आदित्य प्रेस के सामने गड्ढे में पेचवर्क करने के निर्देश दिये। इसके अलावा गंज पारा स्कूल के सामने नल के लिये खोदे गये गड्ढे को मरम्मत करने निर्देशित किये।


महापौर श्रीमती देशमुख निरीक्षण के दौरान शीतला मंदिर सौदर्यीकरण की मांग पर आजाद चौक में पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया एवं मिडिया के साथियों के साथ चर्चा कर मंदिर के पास निर्मित भगवान शंकर की प्रतिमा के आस पास सौदर्यीकरण के लिये रूप रेखा तैयार किये एवं इसके लिये प्राक्कलन तैयार कर कार्यवाही करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को निर्देशित किये।

इस प्रकार सिनेमा लाईन में पाईप लाईन लिकेज पर तत्काल मरम्मत करने निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, प्र.स्वच्छता निरीक्षक श्री भूषण मेश्राम आदि उपस्थित थे।