
राजनांदगांव 18 जुलाई। वार्ड निरीक्षण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह लखोली वार्ड नं. 30 एवं 31 पहुॅच वार्डवासियो से रूबरू हो साफ सफाई के संबंध में चर्चा कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्हांेने उप अभियंता श्री अशोक देवांगन से निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने कहा।
महापौर श्री यादव आज सुबह लखोली वार्ड नं. 30 एवं 31 के पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे व श्रीमती रीना सिन्हा के साथ जनता कालोनी, केशर नगर में साफ सफाई का जायजा लेकर सभी नाली नालो की नियमित सफाई करने,
कचरा उठाने तथा जल भरान क्षेत्र में विशेष सफाई कर पानी भरान पर निकासी हेतु कच्ची नाली खोदने कहा। अलट आवास के आस पास समुचित साफ सफाई करने कहा। उन्होंने वार्डवासियो से रूबरू हो अपने घर एवं आस पास साफ सफाई रखने, गिला सुखा कचरा अलग अलग कर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस दिए। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसमी बीमारी से बचने एतियात बरते, पानी छानकर पीये।

महापौर श्री यादव ने विश्वकर्मा मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया तथा केशर नगर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु स्थल विवाद का वार्डवासियो से चर्चा कर निराकरण किए। उन्होंने जनता कालोनी उद्यान निर्माण का जायजा लेकर निर्माण मंे तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि उद्यान निर्माण में मनोरंजन संबंधी सभी बातो का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाए। निरीक्षण के दौरान निगम का तकनीकि एव स्वास्थ्य अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।









































