
छत्तीसगढ रजत महोत्सव अंतर्गत नगर निगम द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार आयोजित
राजनांदगांव 29 अगस्त। छत्तीसगढ प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष में शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी कडी में नगर निगम द्वारा 31 अगस्त रविवार को छत्तीसगढी व्यंजन तिहार आयोजित किया जा रहा है। व्यंजन तिहार मंे संस्कारधानी के महिला समूह की महिलाए विभिन्न छत्तीगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगायेगे। व्यंजन तिहार का शुभारंभ महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा पुष्पवाटिका में दोपहर 3 बजे जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार के संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पुष्पवाटिका में आयोजित छत्तीसगढ़ी व्यंजन तिहार में नगर की महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन चिला, फरा, चौसेला, ठेठरी, खुरमी आदि का स्टाल लगाया जायेगा। व्यंजन तिहार का पुष्पवाटिका में दोपहर 3 बजे नगर के प्रथम नागरिक माननीय मधुसूदन यादव जी द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।
उन्होंने निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सहित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व पत्रकार बंधुओ से पुष्वाटिका में छत्तीगढ़ी व्यंजन तिहार में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लुफ्त उठाने की अपील की है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि संस्कारधानी की महिला समूह या संस्था यदि छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाना चाहते है, तो वे आयोजन प्रभारी प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो.नं. 83197 31636 से सम्पर्क कर सकते है।









































